फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कलक्टरगंज अग्निकांड में एक और मजदूर की सांसें थमीं, झुलसने के बाद चल रहा था इलाज

Mon, 19 May 2025 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्टरगंज गल्लामंडी में हुए भीषण अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे पीएसी मोड़ सैदुल्लापुर निवासी संजय कुमार (33) की रविवार को मौत हो गई। उनका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा था। कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार को केमिकल गोदाम में आग लग गई थी। वहां काम कर रहे उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश, पीएसी मोड़ सैदुल्लापुर निवासी संजय कुमार, शुक्लागंज नेहरू नगर निवासी दीपक, बाबूपुरवा कालोनी निवासी लाजवंती देवी, जूही निवासी ललिता देवी बुरी तरह से आग लगने से झुलस गई थी। रविवार शाम संजय कुमार की सांसें थम गईं। पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है। आग में शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी निवासी गयाप्रसाद विश्वकर्मा का कंकाल मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें