Kanpur News: रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेन और चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 19 जून से 30 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी।
ट्रेनों में यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेन और चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04117 प्रयागराज जंक्शन-लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन 19 जून से 30 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी। यह रात 11:30 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और फतेहपुर होते हुए शुक्रवार भोर को 3:35 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेग
विज्ञापन
इसकी रिवर्स 04118 लालकुआं जंक्शन--प्रयागराज ट्रेन 20 जून से एक अगस्त तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे चलकर दूसरे दिन शनिवार को रात 11:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज रवाना होगी।