गर्मी में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंगलवार को सेंट्रल स्टेशन के रास्ते मुंबई के लिए एक और विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पांच मई से 14 जुलाई तक विशेष ट्रेन चलेगी। सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस का परिचालन छह मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। ट्रेन कानपुर सेंट्रल व उरई के रास्ते चलेगी। पूर्व में रेलवे ने मुंबई के लिए वाया कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी व कानपुर देहात के पुखरायां, उरई स्टेशनों के रास्ते करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें चलाई हैं। गर्मी की छुट्टी में पूर्वांचल के जिलों, बिहार, बंगाल के यात्री बड़ी संख्या में घर जाते हैं, इसलिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं।