फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में 108 व्यंजनों से सजा गिरिराज महाराज का अन्नकूट

Tue, 10 Nov 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में गिरिराज महाराज का अन्नकूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार को दीपोत्सव और श्री गिरिराज महाराज का अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर का मुख्य मार्ग 3500 दीपों से जगमगा उठा। अयोध्या की दीपावली की तर्ज पर मंदिर के सामने दीपों से आकर्षक रंगोली सजाई गई। वैष्णवी माताओं ने रंगोली में दीप सजाकर परिसर को रोशन किया। मंदिर को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से भी सजाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अन्नकूट महोत्सव में 108 से अधिक प्रकार के व्यंजनों से श्री गिरिराज महाराज का श्रृंगार किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मंगला आरती से हुआ। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन लीला के आध्यात्मिक और दार्शनिक महत्व पर चर्चा की गई। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सात दिनों तक कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला का वर्णन किया गया। भक्तों को शरणागति और शुद्ध भक्ति का संदेश दिया गया। मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लेकर भक्ति, संकीर्तन और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें