फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुस्से में युवक ने सिर में ठोकी कील, हैलट में बची जान

Tue, 22 Jul 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे के लती युवक ने गुस्से में अपने सिर में पूरी कील ठोक ली। सिर की हड्डी तोड़कर कील मस्तिष्क में धंस गई। इसके बाद रोगी को झटके आने लगे। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराया तो कील दिखी। इस पर हैलट रेफर किया गया। न्यूरो साइंसेज विभाग के डॉक्टरों ने कील निकालकर रोगी की जान बचाई। फतेहपुर जिले के बड़े गांव के रहने वाले विजय कुमार (21) ने किसी बात पर गुस्से में अपने सिर पर कील ठोक ली। रोगी की सर्जरी न्यूरो साइंसेज प्रमुख एवं प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर से निकाली कील - फोटो : अमर उजाला
विजय वेल्डिंग का काम करता है। उसे विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों की लत है। इसके पहले भी उसने सिर में कील गाड़ने की कोशिश की थी। छह दिन पहले उसे दौरा पड़ा और झटके आने लगे। सर्जरी कर कील निकाल ली गई। अब रोगी होश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें