फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चाबी खोने से गुस्साए युवक ने फूंक दी अपनी ही बाइक, वीडियो वायरल

Sun, 14 May 2023 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धू-धू कर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में कैंट थानाक्षेत्र में गोलाघाट के पास एक नशेबाज ने चाबी खोने से नाराज होकर अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जलने लगी तो युवक मौके से भाग गया। दमकल की गाड़ी पहुंची और करीब 20 मिनट बाद आग बुझा पाई। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि बाइक कैंट निवासी जेम्स माइकल नाम के युवक की है। जेम्स गोलाघाट निवासी दोस्त के साथ शराब पीने आया था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें