फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Nikay Chunav: सादगी पर फिदा हुए मतदाता, धुरंधर हो गए धराशायी, आजाद नगर के सभासद चलाते चाय की दुकान

Sun, 14 May 2023 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रूखाबाद में सभासद पद के लिए प्रत्याशी की सादगी पर मतदाता फिदा हो गए। आजाद नगर वार्ड से चुनाव जीते सुभाष चंद्र उर्फ ढोलकिया रेलवे रोड पर ब्लाक कार्यालय के निकट चाय की दुकान से गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
कमालगंज कस्बा के रेलवे रोड पर ग्राहकों को चाय देते नवनिर्वाचित सभासद सुभाष शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज में नगर पंचायत चुनाव में कुछ वार्ड में परिणाम चौकाने वाले रहे। सभासद पद के लिए प्रत्याशी की सादगी पर मतदाता फिदा हो गए। उन्होंने भारी भरकम प्रत्याशी के बजाय सामान्य उम्मीदवार की झोली मतों से भर दी। आजाद नगर वार्ड से चुनाव जीते सुभाष चंद्र उर्फ ढोलकिया रेलवे रोड पर ब्लाक कार्यालय के निकट चाय की दुकान से गुजर बसर करते हैं।

विज्ञापन


वह आसपास की दुकानों व कार्यालय में भी केतली ले जाकर चाय देते हैं। रामलीला के दौरान चौराहे पर होने वाली हनुमान-अंगद द्वारा की जाने वाली आरती गान के दौरान निशुल्क ढोलक बजाते हैं। इसलिए उनका नाम ढोलकिया भी पड़ गया। उन्हें निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 126 मत अधिक मिले। इस वार्ड से उन्होंने दो पूर्व सभासदों को शिकस्त देकर सफलता का परचम फहराया। किदवई नगर वार्ड से सभासद बनीं बबली के पति बंटू पेंटर हैं। उन्हें निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब तीन गुना वोट मिले। जवाहर नगर से निर्वाचित न्यामत खां के पुत्र इजाजत मंसूरी पापे (टोस्ट) बेचते हैं। सर्दियों में वह रुई बेचने व रजाई भरने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें