फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिलाओं को गर्भवती बता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डकार लिया पोषाहार, टीम से कागजात छीने…ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

Thu, 28 Aug 2025 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जांच टीम के अधिकारी सीडीपीओ अविरल कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता राखी देवी खुद को भी गर्भवती दिखाकर पोषाहार ले रही थी। सुपरवाइजर मोना ने पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों की जांच की, तो राखी का मोबाइल और आधार नंबर दिखा, जिसके बाद इसकी पोल खुली।
विज्ञापन
पोषाहार में फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर ब्लॉक के 221 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाले पोषाहार की जांच में टीम को बड़ा फर्जीवाड़ा मिला है। सजेती चतुर्थ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कागजों पर ही 22 महिलाओं को पोषाहार वितरित कर दिया। जांच टीम ने गर्भवती लाभार्थियों से औचक बात की, तो पता चला कि वह गर्भवती नहीं हैं। किसी को एक बार भी पोषाहार ही नहीं मिला। यही नहीं कार्यकर्ता खुद को भी गर्भवती दिखाकर पोषाहार ले रही थी। पोल खुलते ही कार्यकर्ता जांच टीम पर भड़क गई और सभी रिकॉर्ड छीनकर भाग गई। जाते-जाते टीम को फंसाने की धमकी भी दे गई।

विज्ञापन

दो सप्ताह पहले ग्रामीणों की शिकायत पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने घाटमपुर ब्लाक कार्यालय स्थित पोषाहार वितरण केंद्र पर छापा मारा था। यहां पता चला कि स्टाॅक रजिस्टर में स्टोर इंचार्ज अंकित पांडेय ने सिर्फ पोषाहार उठान किए गए समूहों के हस्ताक्षर कराए। इसके अलावा कितना स्टाॅक बचा और कितना उठ गया इसका कोई लेखा-जोखा स्पष्ट नहीं मिला। इस पर मंत्री ने स्टाॅक कक्ष को सीज कर पोषाहार वितरण की जांच करने के निर्देश दिए थे।

Trending Videos

कार्यकर्ता राखी देवी के कागजातों की जांच की
इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने सीडीपीओ पुष्पा, अविरल कुमार, सुमन, सुपरवाइजर रेनू व अन्य की संयुक्त टीम गठित की। टीम बीते दो दिन से केंद्र पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर पोषाहार वितरण की जांच कर रही है। बुधवार को करीब 100 केंद्रों की कार्यकर्ता पोषाहार वितरण लाभार्थियों का लेखा-जोखा लेकर पहुंची थीं। उसी समय सजेती चतुर्थ केंद्र की कार्यकर्ता राखी देवी के कागजातों की जांच की गई। रजिस्टर में करीब 22 गर्भवती लाभार्थी, 6 माह से 3 वर्ष के 76 बच्चे और 3 वर्ष से 6 वर्ष के 42 बच्चे दर्ज थे। इनके नाम पर प्रत्येक माह पोषाहार वितरण दर्ज था।

अभिलेखों को छीनकर कक्ष के बाहर निकली
टीम ने रजिस्टर में दर्ज गर्भवती लाभार्थियों को फोन मिलाकर पोषाहार की जानकारी ली, तो तीन महिलाओं के पति ने पत्नी के गर्भवती होने से इन्कार किया। साथ ही, उन्होंने पोषाहार न मिलने की बात कही। इसके अलावा दो महिलाओं ने पोषाहार न मिलने की बात बताई। जैसे ही कार्यकर्ता का फर्जीवाड़ा खुलना शुरू हुआ उसने हंगामा शुरू कर दिया। जांच टीम के पास रखे अभिलेखों को छीनकर कक्ष के बाहर निकल गई। जांच टीम को फंसाने की धमकी देने लगी। उसका इस तरह का व्यवहार देखकर टीम के सभी सदस्य डर गए और वहां से बिना जांच किए लौट आए।

कार्यकर्ता खुद को गर्भवती दिखा ले रही थी पोषाहार
जांच टीम के अधिकारी सीडीपीओ अविरल कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता राखी देवी खुद को भी गर्भवती दिखाकर पोषाहार ले रही थी। सुपरवाइजर मोना ने पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों की जांच की, तो राखी का मोबाइल और आधार नंबर दिखा, जिसके बाद इसकी पोल खुली। जब शासन ने लाभार्थी की फोटो अटैच करने के निर्देश जारी किए तो खुद को बचाने के लिए उसने अपना नाम पोषण ट्रैकर से हटा दिया। अनुमान है कि रजिस्टर में दर्ज 22 महिलाओं में से किसी को भी पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

टीम जांच कर रही है। जिस केंद्र पर खामी मिलती है या पोषाहार नहीं वितरित किया गया है उससे संबंधित कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  -प्रीति सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें