फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदेश्वर मंदिर के कपाट बंद फिर भी उमड़ी भक्तों की भीड़, आस्था के आगे लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 08 Jun 2020 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंदिर में मौजूद भक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर बंद होने के बाजवूद सोमवार को यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाहर से भगवान शिव के दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। मास्क को भी प्राथमिकता नहीं दी गई। इस मौके पर न तो मंदिर समिति का कोई कर्मचारी था और न ही कोई पुजारी।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम जब सुबह 10.05 बजे पहुंची तो परमट चौकी से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में प्रवेश करते मिले। लोग गर्भ गृह के बाहर लगे चांदी केगेट पर ही पुष्प और प्रसाद चढ़ा रहे थे। इस भीड़ में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे।

वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
परमट चौकी इंचार्ज मणि शंकर मिश्रा का कहना है कि वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। वीआईपी रोड से पेट्रोल पंप की तरफ आने वाले वाहन बक्कल मैदान पर खड़े होंगे। जबकि ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे पर खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग निशुल्क होगी। सभी भक्तों को वहीं पर जूते-चप्पल उतारकर मंदिर में आना होगा। चौकी के पास से बने गोलों में भक्तों की लाइन लगेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
मास्क वालों को ही प्रसाद
प्रसाद की दुकान लगाने वाले पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही हम लोग दुकानें खोलेंगे। यहां बिना मास्क वालों को न तो फूल मिलेगा और न ही प्रसाद। भक्तों को सैनिटाइज भी किया जाएगा।

मंदिर को कहते हैं काशी
लॉकडाउन को छोड़ दें तो इस मंदिर में प्रतिदिन करीब एक लाख भक्त दर्शन करने आते हैं। प्रदोष व्रत और सावन के दिनों में यह संख्या बढ़कर तीन लाख तक पहुंच जाती है। आनंदेश्वर मंदिर को काशी भी कहा जाता है।

जब तक जिला प्रशासन सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन व मास्क मुहैया नहीं कराएगा तब तक मंदिर नहीं खोलेंगे। सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों को जब मना किया गया तो उन्होंने कहा कि आप परेशान न हों। हम लोगों को कोरोना नहीं होगा। इसके बाद मैंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया।
चैतन्य गिरी महाराज, मंदिर के सुरक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें