फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, नहीं है गर्दन और अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौशाला कटरी में गंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गंगा में मिला क्षतिग्रस्त शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गोशाला कटरी में रविवार सुबह गंगा नदी में ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव बहता हुआ देखा। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। किसी ग्रामीण ने शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

महाराजपुर पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि शव की गर्दन नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव पुराना है और पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया होगा। शव पुरुष का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें