फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएमयू से पेपर देकर निकला एमबीए छात्र ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अभिषेक थर्ड सेमेस्टर में छात्र था। विनायकपुर में किराए पर रहा था। पिता चकेरी में सूबेदार पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गुरुवार को एमबीए छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहा था। उसके पिता चकेरी में सूबेदार पद पर तैनात हैं। उन्होंने देर रात आईडी कार्ड से बेटे के शव की पहचान की। छात्र विनायकपुर में किराए पर कमरा लेकर रहा रहा था।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी सूबेदार यशवंत सिंह चकेरी में तैनात हैं। उनका छोटा बेटा अभिषेक (23) कानपुर विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को यूनिवर्सिटी में 12:30 बजे से थर्ड सेमेस्टर का पेपर था। दोपहर 3:30 बजे पेपर छूटने के बाद वह कैंपस से विनायकपुर स्थित कमरे पर जा रहा था। करीब 3:45 बजे अवधपुरी के पास बने कट से वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रावतपुर और कल्याणपुर थाने की पुलिस काफी देर सीमा को लेकर उलझी रही। स्थित स्पष्ट होने पर जीआरपी ने कल्याणपुर थाने को शव सुपुर्द कर दिया। छात्र की जेब में यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड मिलने से उसकी पहचान हो सकी। यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अनिल मालिक ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात की। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
 

मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिंगिंग का शौक था, कई स्टेज पर दी परफॉर्मेंस
अभिषेक के क्लासमेट हितेश ने बताया कि अभिषेक को सिंगिंग का बहुत शौक था। उसने कई स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दिखाया है। रूम में अक्सर गाने गया करता था। बहुत मिलनसार था। किसी से उसका विवाद नहीं था। उसने बताया कि तीसरे सेमेस्टर से अगस्त से उसके साथ रह रहे थे। इससे पहले वह यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में रहता था। इस बार हॉस्टल में रूम नहीं मिला तो उसने बाहर रुम लिया था।

 
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी का आई कार्ड - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप में देखा तो चौंक गए...
हितेश ने बताया कि पेपर देने के बाद जब रूम पर गए तो वहां अभिषेक नहीं मिला। उसका फोन मिलाया तो नंबर नॉट रिचबल जा रहा था। किसी तरह खिड़की खोलकर रूम में चले गए। आराम करने लगे। एक घंटे बाद एमबीए ग्रुप में अभिषेक के एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली तो सन्न रह गया।

बेटे से सुबह 7:30 बजे की कॉल
सूबेदार यशवंत सिंह ने बताया कि नौकरी के दौरान सुबह और शाम को रोज दोनों बेटों से बात करता हूं। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे बेटे से बात हुई थी उसने सब कुछ ठीक बताया था। बताते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गई। बोले कि बड़ा बेटा दिल्ली एम्स में कार्यरत है। बहु के डिलीवरी हुई है पत्नी विमला देवी वहां गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें