फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बढ़ती जा रही डाकघर में घोटाले की रकम, कई और लोग शिकायत लेकर पहुंचे, कहा- सारी पूंजी डूबी, पढ़ें मामला

Fri, 13 Nov 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में एफडी और बचत खातों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कई और पीड़ित खाताधारक कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने कैश काउंटर पर रकम जमा करने के बाद विभाग द्वारा पासबुकों को फर्जी बताए जाने पर अपनी जीवनभर की पूंजी डूबने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घाटमपुर स्थित उप डाकघर के बाहर खाताधारकों की लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में एफडी का लाखों का घोटाला करोड़ों रुपये तक पहुंच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में सामने आने के बाद अब बृहस्पतिवार को कई खाताधारक कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि उन्होंने डाकघर के कैश काउंटर पर नकद रकम जमा की थी। इसके बदले उन्हें डाक विभाग की मुहर और हस्ताक्षर वाली पासबुक भी दी गई। अब जब वह अपनी जमा पूंजी वापस मांग रहे हैं, तो डाक विभाग पासबुकों को फर्जी बता रहा है।

विज्ञापन

इससे उनकी जीवन भर की कमाई डूबती दिखाई दे रही है। कार्यालय पहुंचे भदरस गांव निवासी अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 और 2023 में पांच-पांच लाख रुपये की दो एफडी कराई थीं। दोनों की पासबुक में डाक विभाग की मुहर और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि छह जुलाई 2026 को उन्होंने पत्नी मुन्नी देवी के साथ संयुक्त खाते में ढाई लाख रुपये जमा किए थे। इसके अलावा मकान बेचकर मिले चार लाख रुपये दूसरे खाते में जमा किए थे।

Trending Videos

डाक एजेंट के रूप में काम कर रहा था शैलेंद्र
इसी तरह धीरेंद्र ने बताया कि 30 लाख, राजेंद्र ने बताया कि 40 लाख रुपये डाकघर में जमा किए थे। इसके अलावा श्याम बाबू यादव, महेश पाल व ब्रजेंद्र यादव ने भी रुपये जमा करने की बात कही। सभी खाताधारकों का कहना है कि उन्होंने रकम डाकघर के कैश काउंटर पर जमा की थी। उस समय कार्यालय के अंदर भदरस निवासी शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य डाककर्मी मौजूद रहते थे। शैलेंद्र डाक एजेंट के रूप में काम कर रहा था। वह डाकघर के अंदर बैठकर लोगों के खाते खुलवाने और जमा संबंधी काम करता था।

फर्जी मुहर लगी पासबुक दी थीं
उन्होंने डाकघर के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही उस पर भरोसा करके रकम जमा की थी। अब जिम्मेदार अधिकारी शैलेंद्र को विभाग का कर्मचारी मानने से इन्कार कर रहे हैं और पूरी जिम्मेदारी उसी पर डाल रहे हैं। वहीं, डाक अधीक्षक कानपुर मंडल रवि कुमार ने बताया कि शैलेंद्र पांडेय नाम का विभाग का कोई एजेंट नहीं है। उनके मुताबिक लोगों ने शैलेंद्र के माध्यम से खाते खुलवाए थे और उसी ने उन्हें फर्जी मुहर लगी पासबुक दी थीं। मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

दो कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित
घाटमपुर डाकघर में एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहक के आठ लाख रुपये से अधिक हड़पने का मामला सबसे पहले प्रकाश में आया था। मूलरूप से घाटमपुर निवासी और वर्तमान में शहर में रहने वाली आकांक्षा चौरसिया के पिता जितेंद्र चौरसिया ने वर्ष 2007 में एजेंट शैलेंद्र पांडेय के माध्यम से डाकघर में खाता खुलवाया था। वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद एजेंट ने खाता मां के नाम स्थानांतरित कराने की बात कही।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी
2024 में मां की मृत्यु के बाद आकांक्षा जमा रकम निकालने डाकघर पहुंचीं, तो पता चला कि माता-पिता के नाम कोई खाता ही नहीं है। शिकायत पर डाक विभाग ने पिछले दिनों उपडाकपाल राकेश मिश्रा और क्लर्क शिवम सचान को निलंबित कर दिया था। साथ ही, तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच भी शुरू कर दी है। डाक निदेशक अनुसुइया प्रसाद के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। 5-6 और ग्राहकों ने शिकायत की है। इसकी भी जांच शुरू कर दी है। पासबुक जारी होने और उस पर मुहर लगने की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें