फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आंवला नवमी पर श्रद्धा और उल्लास, महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 18 Nov 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंधना क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह से ही आंवले के पेड़ों के नीचे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, रक्षा सूत्र बांधा और परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर के मंधना क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों, बगीचों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे आंवले के पेड़ों के नीचे श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजन किया। महिलाओं ने पेड़ की जड़ में जल और दूध अर्पित किया तथा रोली, चावल, हल्दी और पुष्प चढ़ाकर वृक्ष के तने में कच्चा सूत और कलावा लपेटते हुए परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्यता और संतान की दीर्घायु की कामना की।

Trending Videos
विज्ञापन





कथा श्रवण और दान-पुण्य का महत्व

पूजन के पश्चात महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर आंवला नवमी की पावन व्रत कथा सुनी और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन बनाने या प्रसाद ग्रहण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पर्व के चलते पूरे मंधना क्षेत्र में दिन भर भक्तिमय और उत्सवी वातावरण बना रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें