फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अमन चौहान का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ चयन

Thu, 31 Jul 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और दो मल्टी डेज मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
अमन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली तीन एकदिवसीय और दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित की। इसमें कानपुर के बल्लेबाज अमन चौहान को भी स्थान मिला है। पिछले साल चुने गए आदर्श सिंह के बाद अब अमन ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है। भारत का आस्ट्रेलिया दौरा 21 सितंबर से सात अक्तूबर तक रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम में चुने जाने से खुश अमन ने बताया कि बुधवार रात को एक दोस्त ने उन्हें फोन कर अंडर-19 टीम में चुने जाने की जानकारी दी। बाद में बीसीसीआई की वेब साइट पर टीम सूची देखने के बाद इसका पता चला। सामान्य परिवार से आने वाले अमन ने बताया कि इस वर्ष कूच बिहार ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन यह नहीं पता था कि वह भारतीय टीम में चयनित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के कप्तान आयुष समेत टॉप आर्डर का प्रदर्शन बेहतर है। इसलिए मैं मिडिल आर्डर में अपना स्थान बनाने का प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता लंबी पारी खेलने व टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना है। मेरा लक्ष्य अगले वर्ष जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बनाना है। इस वर्ष कूच बिहार ट्रॉफी में अमन राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 70 व दूसरी में 100 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 88 व 44 तथा गुजरात के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

अमन का भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला
पिता का सपना था बेटा बने क्रिकेटर
अमन के पिता मूलरूप से प्रयागराज निवासी अजय चौहान शहर स्थित पुलिस लाइंस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अमन को ग्रीनपार्क में छह साल की उम्र में कोच अरविंद सोलंकी के पास प्रशिक्षण के लिए भेजा था। खुद अंडर-19 विश्व कप खेल चुके सोलंकी वर्तमान में क्राइस्ट चर्च काॅलेज ग्राउंड में एकेडमी चला रहे हैं। जहां से प्रशिक्षण लेकर अमन ने भारतीय टीम में स्थान बनाया। अमन का जन्म वाराणसी में हुआ था। मां सोनिया सिंह भी अमन को पूरा सपोर्ट करती हैं।

यूपी टी-20 लीग व केपीएल से मिलता बड़ा प्लेटफार्म
अमन का चयन होने पर गुरुवार को क्राइस्ट चर्च मैदान में साथी खिलाड़ियों ने उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। यहां अमन व उनके पिता ने यूपीसीए व केसीए की तारीफ की। कहा कि यूपीसीए के पूर्व सचिव राजीव शुक्ला और केसीए के चेयरमैन संजय कपूर शहर व प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं। यूपी टी-20 लीग व केपीएल से युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलता है। अमन ने कहा कि मैं साधारण से परिवार से हूं। केवल मेहनत ही सफलता की कुंजी है। सम्मान समारोह में कोच राहुल गुप्ता, अरुण शुक्ला, अरविंद डोंडियाल, अरुण तिवारी, हिमांशु दीक्षित, मो. शारिम सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें