फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक के अपहरण और हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर सिपाही और पत्नी समेत कई पर एफआईआर, पढ़ें मामला

Sun, 18 Oct 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोधर गांव निवासी राहुल सक्सेना की संदेहास्पद मौत के मामले कोर्ट के आदेश पर बिठूर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुकदमे में सिपाही राहुल कुमार पर युवक का अपहरण कर शिकोहाबाद ले जाने और चलती ट्रेन से धक्का देकर फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। इसके अलावा मृतक की पत्नी नेहा देवी, साढ़ू, सास, ससुर समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के लोधर गांव निवासी राहुल सक्सेना की संदेहास्पद मौत के मामले में अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के पिता विनोद कुमार सक्सेना की ओर से अधिवक्ता आनंद कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से सीजेएम कानपुर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय के आदेश पर बिठूर थाने में यूपी-112 पर तैनात एक सिपाही, मृतक की पत्नी और उसके पूरे परिवार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि बीते चार दिसंबर 2025 को राहुल सक्सेना का शव शिकोहाबाद में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पिता का आरोप है कि कल्याणपुर क्षेत्र में यूपी-112 पर तैनात सिपाही राहुल कुमार उनके बेटे का अपहरण करके ले गया था और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के कटौरा बुजुर्ग के पास उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का देकर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी और ससुराल पक्ष पर भी साजिश का शक
मामले में सिपाही के अलावा मृतक राहुल की पत्नी नेहा देवी, साढ़ू संदीप श्रीवास्तव, सूरज व चेतन, सास सीता और ससुर शिवानंद के साथ-साथ पांच अन्य अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर राहुल की हत्या की गहरी साजिश रची थी। इसके अलावा घर पर आकर धमकी देने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। बिठूर पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें