फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले निपटा लें ई-केवाईसी, निरस्त हो सकते हैं कनेक्शन

Tue, 11 Aug 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur LPG e-KYC News: कानपुर में घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी न कराने वाले 4.30 लाख उपभोक्ताओं के लिए जिला पूर्ति विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं कर पाएंगे और उनके कनेक्शन निरस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी जरूरी हो गई है। जिले के 4.30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग पर रोक लग सकती है। ऐसे कनेक्शनों को जांच के बाद निरस्त भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

जिले में घरेलू गैस के करीब 11.80 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 7.50 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। एलपीजी उपभोक्ताओं में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के 7.60 लाख, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 2.70 लाख और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 60 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं।

Trending Videos

नहीं हो सकेगी घरेलू गैस की बुकिंग
तेल कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर घरेलू गैस की बुकिंग नहीं हो सकेगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी, निष्क्रिय और मृत कनेक्शनधारकों की पहचान करना है। ई-केवाईसी के दौरान आधार से सत्यापन होने पर लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले और मृत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चिह्नित किए जा सकेंगे।

कहीं एजेंसी का सहयोग नहीं, कहीं उपभोक्ता की लापरवाही
ई-केवाईसी को लेकर जिले में अलग-अलग समस्याएं सामने आ रही हैं। कई जगह उपभोक्ताओं की शिकायत है कि गैस एजेंसियों से सहयोग नहीं मिल रहा जबकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता खुद भी ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। जिले में करीब चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब भी उपभोक्ता लापरवाही करते हैं तो उनका कनेक्शन निरस्त हो सकता है।  -अंजनि कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें