फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिलाओं से कागज पर अंगूठा लगवा रिपोर्ट कराता था अखिलेश, युवती बोली- बहन की शादी के लिए मांगे थे 10 हजार

Fri, 26 Sep 2025 05:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में अधिवक्ता को फंसाने के लिए फर्जी दुष्कर्म केस दर्ज कराने का खुलासा हुआ है। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने एक गरीब युवती को पैसों का लालच देकर सादे कागजों पर उसके अंगूठे के निशान लिए और उनका इस्तेमाल फर्जी एफआईआर के लिए किया।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अधिवक्ता संदीप शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म के फर्जी मामले में एफआईआर कराने वाली युवती के सादे कागजों पर अंगूठे के निशान लगवाकर एफआईआर की साजिश रची गई। उसे बड़ी बहन की शादी के लिए रुपयों की जरूरत थी। आरोपियों ने 10 हजार रुपये देकर ब्याज के नाम पर चार-पांच सादे पन्नों पर हस्ताक्षर करा लिए। इनका इस्तेमाल कर कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह बात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में कही है।

विज्ञापन

करीब 250 पेज की चार्जशीट में अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट, गुड्डू गुप्ता और चकेरी की महिला का नाम शामिल है। पुलिस महिला और गुड्डू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अखिलेश दुबे भाजपा नेता रवि सतीजा के मामले में पहले से जेल में है। संदीप शुक्ला ने पिछले महीने कोतवाली में अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट समेत 10 लोगों पर धमकी देने और दुष्कर्म के मामले को समाप्त करने के लिए रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

161 और 164 के बयान दर्ज
कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय के मुताबिक चकेरी निवासी महिला मूलरूप से इटावा की रहने वाली है। उसकी जान पहचान उसी के क्षेत्र की महिला विनेश यादव से थी। वह चकेरी क्षेत्र में रह रही थी। विनेश ने ही पप्पू स्मार्ट से उस महिला की जान पहचान कराई। उसने संदीप पांडेय के खिलाफ कल्याणपुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। दूसरी एफआईआर नौबस्ता थाने में लाल बंगले की युवती के नाम पर हुई थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने संदीप शुक्ला को जानने से इन्कार कर दिया। उसके 161 और 164 के बयान दर्ज कराए गए।
 

गुड्डू ने पप्पू स्मार्ट से कराई थी मुलाकात
कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक लाल बंगला निवासी युवती घरों में साफ सफाई करती थी। वह साड़ी व अन्य सामान गुड्डू गुप्ता की दुकान से लेती थी। कुछ वर्ष पहले वह बड़ी बहन की शादी के लिए कपड़े लेने गई थी। उसने गुड्डू से कुछ रुपये ब्याज पर मांगे। गुड्डू ने उसकी मुलाकात पप्पू स्मार्ट से कराई। फिर उसको स्कूटी पर बिठाकर अखिलेश दुबे के पास ले गया। यहां पर युवती को 10 हजार रुपये दिए गए। रुपये देने की गारंटी के नाम पर चार-पांच कागजों पर उसके अंगूठे के निशान लिए गए। उसे किसी तरह की एफआईआर की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

पूर्व में कराई गई एफआईआर का लिया बदला
पुलिस के मुताबिक संदीप शुक्ला ने पप्पू स्मार्ट और गुड्डू गुप्ता के खिलाफ पूर्व में जमीन पर कब्जा करने की एफआईआर कराई थी। इसका बदला लेने के लिए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और एफआईआर को समाप्त करने के बदले रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें