कोर्ट की शरण लेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे
अखिलेश के खिलाफ कई मामलों में जांच पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज होने में देरी को सारे पीड़ित पुलिस की सधी चाल बता रहे हैं। अखिलेश पर अपनी अश्लील किताबें छपवाकर बंटवाने का आरोप लगााने वाली महिला ने पुलिस कमिश्नर के तबादले के मुद्दे पर कहा कि उम्मीद है कि जो भी अधिकारी आएगा कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। यदि सुनवाई नहीं होगी तो कोर्ट की शरण लेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
ये भी रहे मौजूद
भाजपा के दिग्गज नेता रवि सतीजा, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अविनाश चंद्र बाजपेई, कांग्रेसी नेता नरेश चंद्र त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी, भाजपा नेता व अधिवक्ता मनोज सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, मनोहर शुक्ला, अधिवक्ता सौरभ भदौरिया,राजा पांडेय, समीर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।