Kanpur News: अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। रोवर्स की इस विशाल पारी के मुख्य आकर्षण सचिन शुक्ला रहे, जिन्होंने शानदार 100 रनों की शतकीय पारी खेली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोवर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर रोवर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
रोवर्स की ओर से सचिन शुक्ला ने 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ईशान अवस्थी ने 60 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कानपुर साउथ की ओर से आदेश कुमार ने तीन विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। वहीं पंकज कुमार ने दो विकेट हासिल किए। अमन एस. ठाकुर ने भी गेंदबाजी में योगदान दिया। ब्रेक के बाद दूसरी पारी खेली जाएगी।