फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से अजय राय की मुलाकात, बोले- रक्षक ही कर रहे मासूमों का भक्षण, कही ये बात

Wed, 14 Jan 2026 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाजमऊ में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और पुलिस पर आरोपी दरोगा को भगाने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं और कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क तक लड़ेगी।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने मिलने पहुंचे अजय राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि जिन कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही भक्षक बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा को पुलिस विभाग के लोगों ने ही संरक्षण देकर फरार कराया है। कहा कि दरोगा पर इनाम घोषित करना महज एक दिखावा है। असल में पुलिस अपने ही विभाग के अपराधी को बचा रही है।

विज्ञापन



पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

अजय राय ने आगे कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें