फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एयर मार्शल ने ली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी, पत्नी संग किया चकेरी स्थित वायुसेना अस्पताल का दौरा

Thu, 27 Mar 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एयर मार्शल ने चकेरी स्थित वायुसेना अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
एयर मार्शल ने वायुसेना अस्पताल का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा सेवाएं (वायु सेना) के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा ने पत्नी रितु थरेजा के साथ चकेरी स्थित वायुसेना अस्पताल का दौरा किया। एयर मार्शल को सेवारत कर्मियों, पूर्व वायुसैनिकों और उनके आश्रितों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बातचीत की। प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान की मांगों के प्रबंधन में चिकित्सा और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। एयर मार्शल ने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की परिचालन और मानवीय जिम्मेदारियों को पूरा करने की कर्मचारियों की क्षमताओं पर भरोसा जताया। रितु थरेजा ने परिवार और बाल चिकित्सा वार्डों का दौरा किया। उन्होंने रोगियों के साथ बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल की संगिनी से भी बात की। उनसे वायु सेना कर्मियों के परिवारों का सहयोग करने के उद्देश्य से कल्याण गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें