फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर वातानुकूलित वेटिंग रूम का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Wed, 14 Oct 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वातानुकूलित वेटिंग रूम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को वातानुकूलित (एसी) वेटिंग रूम शुरू किया गया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने इसका शुभारंभ किया। यह सुविधा प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

विज्ञापन


नई निविदा व्यवस्था के तहत सामान्य एसी वेटिंग रूम में बैठने के लिए 30 रुपये प्रति घंटे शुल्क देना होगा। यहां जलपान की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों के लिए अलग से एक्जीक्यूटिव वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। इसमें सोफे, पैक्ड खाद्य पदार्थ और भोजन उपलब्ध होगा। इसका शुल्क 50 रुपये प्रति घंटे निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे बैकअप की व्यवस्था भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें