फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से हवाई माल परिवहन की सुविधा, विमानन कंपनी तैयार कर रही है रेट लिस्ट

Fri, 30 May 2025 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हवाई अड्डा निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से हवाई माल परिवहन सुविधा शुरू होगी। विमानन कंपनी सामान के पार्सल भेजने की रेट लिस्ट तैयार कर रही है। भेजे जाने वाले सामान का बीमा भी होगा।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में दो जून से हवाई माल परिवहन (एयर कार्गो) सेवा शुरू हो जाएगी। चकेरी स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद तक एयर कार्गो की सुविधा मिलेगी। इससे सिर्फ सवा घंटे में शहर में बने उत्पाद व खानपान के पार्सल दिल्ली पहुंचेंगे। अभी इन वस्तुओं के पार्सल सड़क मार्ग से पहले लखनऊ और वहां से दिल्ली या अन्य शहरों को भेजे जाते थे। इससे समय के साथ खर्च भी बढ़ता था।

विज्ञापन

हवाई अड्डा निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से हवाई माल परिवहन सुविधा शुरू होगी। विमानन कंपनी सामान के पार्सल भेजने की रेट लिस्ट तैयार कर रही है। भेजे जाने वाले सामान का बीमा भी होगा। यह सुविधा सिर्फ इंडिगो की फ्लाइट में ही मिलेगी। कुछ समय बाद विदेश के लिए भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

फरवरी से चल रही थी तैयारी
शहर के चमड़ा उत्पादों की मांग विदेशों तक है। इसके अलावा यहां की ज्वैलरी, कपड़े, कुल्फी व सब्जियां भी देशभर में पसंद की जाती है। लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों को यह सामान पार्सल से भेजते हैं। अभी तक प्रदेश में हवाई माल परिवहन की सुविधा सिर्फ लखनऊ हवाई अड्डे से थी। कानपुर से माल परिवहन की सुविधा देने का प्रयास फरवरी से चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें