शनिवार और रविवार को ऑनलाइन होंगी कक्षाएं
वह आईआईटी चेन्नई के पूर्व छात्र और एआई विशेषज्ञ हैं। कोर्स में एआई के बुनियादी सिद्धांत एवं अनुप्रयोग, एआई के लिए पायथन, मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाएं, डेटा विश्लेषण और विजुअलाइजेशन जैसे विषय शामिल हैं। व्यावहारिक सत्रों में प्रतिभागियों को सीखी अवधारणाओं को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अवसर मिलेगा। शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं शनिवार और रविवार को ऑनलाइन होंगी। इससे सीएसजेएमयू के विभागों, संबद्ध महाविद्यालयों और देश के अन्य हिस्सों से इच्छुक प्रतिभागी भी जुड़ सकेंगे।