फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर फिर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, धुंध नमी धूल और धुएं से बढ़ा प्रदूषण, 418 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 16 Nov 2019 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से की जा रही मॉनीटरिंग में शनिवार को कानपुर एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया। पीएम 2.5 की मात्रा सबसे ज्यादा पाई गई है।
विज्ञापन


सीपीसीबी की तरफ से नेहरू नगर क्षेत्र में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र से ली गई 24 घंटे की रीडिंग का औसत एक्यूआई 418 रिकार्ड किया गया जो देश के बाकी प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा है।

यह रीडिंग शाम 4 बजे ली गई। सीपीसीबी की तरफ से जारी सभी शहरों की रीडिंग में गुरुग्राम 360 औसत एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कानपुर में एक्यूआई बढ़ने की वजह हवा में नमी का बढ़ना और धुंध होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नमी और धुंध की वजह से प्रदूषित कण हवा में तैरते हैं, वे नमी की वजह से आपस में चिपक कर परत के रूप में जमा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में एक्यूआई बढ़ जाती है।

शनिवार के प्रदूषण में नाइट्रोजन और कार्बनडाई आक्साइड की मात्रा अधिक पाई गई है। इससे साफ है कि धूल और धुआं शहर के वातावरण को अधिक प्रभावित कर रहा है।


सीपीसीबी के मानीटर में बाकी शहरों का प्रदूषण
कानपुर- 418
गुरुग्राम-360
दिल्ली-357
गाजियाबाद-347
नोएडा-338
ग्रेटर नोएडा-309
पटना-306
लखनऊ-305
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें