फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गूगल से सर्विस सेंटर का मिलाया नंबर तो साइबर ठग ने उड़ाए 95 हजार

Mon, 02 Feb 2026 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
नवाबगंज में गूगल से सर्विस सेंटर का नंबर सर्च कर शिकायत दर्ज कराने पर साइबर ठग ने पीड़ित से 95 हजार रुपये ठग लिए। केडीए सिग्नेचर ग्रीन सिटी विकासनगर निवासी विनीत कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 18 जनवरी की दोपहर 12:03 बजे फ्रिज के कूलिंग न करने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए गूगल से सैमसंग सर्विस सेंटर का नंबर सर्च किया।
विज्ञापन


नंबर पर बात करने वाले ने कहा कि कॉल रेफर की गई। थोड़ी देर बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। शिकायत दर्ज कराने के बहाने उसने कुछ लिंक फाइल ओके करा लिया। पांच रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने का दबाव बनाया। जैसे ही पेटीएम पर पांच रुपये के लिए यूपीआई कोड डाला वैसे ही खाते से 95,000 रुपये निकल गए। उन्होंने स्वरूपनगर थाना स्थित साइबर सेल में घटनाक्रम की जानकारी दी। वहां पता चला कि रकम किसी दीपू के एक्सिस बैंक के खाते में भेजी गई है। नवाबगंज थाना प्रभारी केशवकुमार तिवारी ने बताया कि आईडी के आधार पर आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें