फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कहासुनी के बाद बेटा नाले में कूदा…पिता ने भी लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

Fri, 05 Sep 2025 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू में पिता-पुत्र की कहासुनी के बाद बेटा नाले में कूद गया। पिता ने भी बचाने के लिए छलांग लगाई, काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला है।
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटे खोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में रमईपुर कस्बे में पिता-पुत्र के बीच कहासुनी के बाद बेटा अमन पटेल (27) नाले में कूद गया। बेटे को बचाने के लिए पिता भी नाले में कूद पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी बेटे का पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और गोताखोरों ने देर रात और शुक्रवार को लगातार तलाश की, लेकिन अब तक अमन का पता नहीं चला।

विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गोला गोकरनाथ निवासी मुन्ना पटेल रमईपुर में कई वर्षों से खराद का काम करते है। बेटा अमन (27) मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। गुरुवार देर शाम किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में  कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटा अमन रमईपुर कस्बे के बाहर से निकल रहे नाले में कूद गया। बचाने के लिए पिता भी नाले में कूद गए।

विज्ञापन

गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
देर तक खोजबीन के बाद सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस तलाश करती रही। शुक्रवार सुबह पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शाम तक खोजबीन करती रही, लेकिन अमन का कुछ पता नहीं चला। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोताखोरों की टीम के साथ पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार को भी नाले में खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें