कानपुर में यूपीसीडा 10 करोड़ रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र की सफाई कराएगा। यहां नगर निगम ने करीब 20 साल में करोड़ों रुपये टैक्स वसूला, लेकिन सफाई और व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया। अब प्राधिकरण ने कूड़ा उठान, पार्क को व्यवस्थित करने और नाला सफाई के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। अब यहां की बदहाली पर मलहम लगेगा। अप्रैल में पनकी औद्योगिक क्षेत्र दोबारा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कब्जे में आ गया है।
पनकी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई और नाला सफाई के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। मई से कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कब्जे हटाने की तैयारी की जा रही है। -मयूर माहेश्वरी, यूपीसीडा सीईओ