फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 20 साल बाद बदहाली के जख्मों पर लगेगा मलहम, यूपीसीडा 10 करोड़ से कराएगा पनकी औद्योगिक क्षेत्र की सफाई

Sun, 04 May 2025 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मार्च में प्रधान महाप्रबंधक यूपीसीडा ने नगर निगम के अफसरों को पत्र लिखकर कब्जा मुक्त कराने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब प्राधिकरण उद्यमियों को सहूलियत देने के लिए नए सिरे से औद्योगिक क्षेत्रों को सुंदर बनाने की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
पनकी औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यूपीसीडा 10 करोड़ रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र की सफाई कराएगा। यहां नगर निगम ने करीब 20 साल में करोड़ों रुपये टैक्स वसूला, लेकिन सफाई और व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया। अब प्राधिकरण ने कूड़ा उठान, पार्क को व्यवस्थित करने और नाला सफाई के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। अब यहां की बदहाली पर मलहम लगेगा। अप्रैल में पनकी औद्योगिक क्षेत्र दोबारा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कब्जे में आ गया है।

विज्ञापन

पनकी औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : amar ujala
मौजूदा समय में पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट एक के थम्सअप तिराहे से लेकर फर्टिलाइजर फैक्टरी तक सड़क पर कब्जे हैं। साइट नंबर दो से एलएमएल चौराहा तक सड़क के किनारे दुकानें, ढाबे और ग्रीन बेल्ट में कबाड़ की दुकानें चल रही हैं। पनकी साइट तीन में सड़क किनारे गाड़ियों की चेसिस बनती हैं। मार्च में प्रधान महाप्रबंधक यूपीसीडा ने नगर निगम के अफसरों को पत्र लिखकर कब्जा मुक्त कराने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

पनकी औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : amar ujala
औद्योगिक क्षेत्रों को सुंदर बनाने की व्यवस्था
अब प्राधिकरण उद्यमियों को सहूलियत देने के लिए नए सिरे से औद्योगिक क्षेत्रों को सुंदर बनाने की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले वहां की साफ-सफाई के लिए योजना बनाई है। साथ ही कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलेगा। मई में टेंडर खुलने के बाद घर-घर कूड़ा उठाने का काम, पार्क, नालियों की मरम्मत, तीन बड़े नालों की सफाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पनकी औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : amar ujala
पनकी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई और नाला सफाई के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। मई से कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कब्जे हटाने की तैयारी की जा रही है।  -मयूर माहेश्वरी, यूपीसीडा सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें