फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूसा उड़ने पर भिड़े अधिवक्ता व कांग्रेसी नेता, दोनों पक्षों के कई लोगों को आई चोटें, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के शिवाला इलाके में शनिवार को दुकान से भूसा उड़ने पर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कांग्रेसी नेता, उनके भाई समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शिवाला निवासी त्रिलोकी त्रिवेदी शहर कांग्रेस कमेटी में महासचिव है। शिवाला में ही उनकी भूसे की दुकान है। शनिवार की दोपहर दुकान से भूसा उड़ रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता प्रशांत उधर से निकले, तो भूसा उड़कर उनके ऊर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां थाने में प्रशांत के पक्ष में पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मारपीट में कांग्रेसी नेता, उनके भाई गणेश त्रिवेदी समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें