फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने का मामला : रिपोर्ट में माना, जागेश्वर में ही लगी वैक्सीन

Wed, 19 May 2021 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप एक फोटो में अस्पताल के बजाय एक लॉन में टीका लगवाते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते क्रिकेटर कुलदीप यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को सेंटर से इतर वैक्सीन लगवाने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। इसमें माना गया कि वैक्सीन जागेश्वर अस्पताल में ही लगी।

विज्ञापन


बाकायदा एएनएम की आईडी और पासवर्ड और रजिस्टर के क्रमांक का उल्लेख करते हुए इसकी पुष्टि की गई। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया गया कि एएनएम कामिनी ने लिखित दिया कि कुलदीप को अस्पताल में ही वैक्सीन लगी।

हालांकि, कुलदीप यादव की वैक्सीन लगवाते हुए जो फोटो वायरल हुई, उसमें अस्पताल जैसी लोकेशन नहीं है। तस्वीर नगर निगम गेस्ट हाउस की बताई जा रही है। शहर में चर्चा का विषय है। लोग कह रहे हैं कि बात वही सही जो प्रशासन की रिपोर्ट ने कही। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कुलदीप यादव ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लेने के बाद अपनी टीका लगवाते हुए एक फोटो शेयर की और ट्वीट कर सभी से टीका लगवाने का आग्रह किया। बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप उस फोटो में अस्पताल के बजाय एक लॉन में टीका लगवाते हुए दिखे। इसे टीकाकरण संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानते हुए जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें