फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, होटल-गेस्ट हाउसों में फायर सेफ्टी जांच, खामियों पर होगी सीलिंग

Thu, 04 Jun 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिल्ली अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। दमकल विभाग की टीमें होटलों और गेस्ट हाउसों में एनओसी, फायर उपकरण और निकासी व्यवस्था की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
होटलों और गेस्ट हाउसों में फायर सेफ्टी की सघन जांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद डीजी फायर के निर्देश पर प्रदेशभर के होटल, बार, गेस्ट हाउस और मोटल्स की सघन जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में शहर में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र से फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई।

विज्ञापन

फायर विभाग की टीमों ने विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जांच के दौरान होटल प्रबंधन से इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म सिस्टम, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन स्थिति में निकासी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।

होटलों और गेस्ट हाउसों में फायर सेफ्टी की सघन जांच - फोटो : amar ujala




खामियां पाए जाने पर प्रतिष्ठान होंगे सील

मुख्य अग्निशमन अधिकारी।दीपक शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जाएगा। बिना वैध फायर एनओसी संचालित हो रहे होटल, बार और गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं, गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

होटलों और गेस्ट हाउसों में फायर सेफ्टी की सघन जांच - फोटो : amar ujala
लगातार जारी रहेगा अभियान
उनक अनुसार दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद शासन स्तर से सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें