फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर में शिल्पा शेट्टी का टॉक शो, बॉलीवुड सफर, संघर्ष और सफलता के अनुभवों से महिलाओं को किया प्रेरित

Tue, 17 Mar 2026 07:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के मंधना गंगा बैराज स्थित होटल एटर्निटी में मंगलवार शाम आयोजित टॉक शो में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन फिक्की फ्लो कानपुर की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं। टॉक शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
मंच पर अपने फिल्मी अंदाज में डांस करती शिल्पा शेट्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें हिंदी सीखनी पड़ी, जो उनके लिए किसी विदेशी भाषा को सीखने जैसा अनुभव था। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता के सफर को साझा करते हुए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने उनके साथ सेल्फी ली और इस खास मौके को अपने मोबाइल में कैद किया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें