मेट्रो स्टेशन पर लगे पुस्तक मेले में किताबें देखते युवा
- फोटो : amar ujala
विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। मेले में साहित्य, कला, विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक पुस्तकें और महापुरुषों की जीवनियां शामिल हैं। पुस्तक प्रेमियों के लिए यह मेला खास अवसर है, जहां वे एक ही स्थान पर विविध विषयों की किताबें आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर्स, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी भी मेले में उपलब्ध है। वहीं बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षापरक पुस्तकें और किशोरों के लिए कॉमिक्स, मांगा सीरीज, हैरी पॉटर और सुपरहीरो आधारित किताबें प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं।
मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष सुविधा के तहत एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को पुस्तकों की खरीद पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक मंच भी बन रही है। पुस्तक मेले जैसे आयोजन लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रा को भी समृद्ध अनुभव में बदलते हैं।