जेसीआई के कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म थ्री इडियट्स का वह सीन बिठूर में उस समय जीवंत हो गया जब अभिनेता बोमन ईरानी साइकिल चलाते हुए गियर अप टू ग्रो थीम पर आधारित टॉक शो में शनिवार को पहुंचे। इसी तरह वह थ्री इडियट्स में कॉलेज के प्रधानाचार्य अस्थाना के रूप में साइकिल चलाकर काॅलेज जाते थे। उन्होंने बताया कि डर को कभी अपने ऊपर न हावी होने दें। शोहरत मिले तो अपने अभिमान पर नियंत्रण रखिए।
जेसीआई की ओर से आयोजित एबल 2025 कार्यक्रम के दूसरे दिन टॉक शो जुनून में उन्होंने बताया कि जिस साल उनका जन्म हुआ, उसी साल पिता का देहांत हुआ था। 31 साल की उम्र में मां के माथे का सिंदूर उजड़ गया।