फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रकम दोगुना करने के नाम पर 13 साल पहले हुई ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रकम दोगुना करने के नाम पर 13 वर्ष पहले हुई ठगी में आरोपी यशोदानगर निवासी शैलेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को ईओडब्ल्यू टीम ने की। आरोपी को शनिवार को लखनऊ की कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के अधिकारियों के मुताबिक 2011 में लेघना बेव वर्ल्ड कंपनी (चिट फंड इन्वेस्टमेंट कंपनी) ने बाबूपुरवा क्षेत्र में कार्यालय खोला।

विज्ञापन


करीब 48 लाख रुपये जमा होने के बाद 2012 में कंपनी रुपये लेकर फरार हो गई। बाबपुरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की वजह से जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को दे दी गई। करीब 13 साल तक चली जांच में सात आरोपी पाए गए। शैलेंद्र के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें