Kanpur News: सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि लंबे समय से एक ही ब्लॉक में लेखाकार तैनात थे और कई ब्लॉकों में दो-दो लेखाकार तैनात थे। लेखाकारों की समस्याओं को देखते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
कानपुर जिले में कई वर्षों से एक ब्लॉक में तैनात लेखाकारों को सीडीओ दीक्षा जैन ने हटा दिया है। जिला विकास कार्यालय में 20 वर्षों में संबद्ध रहे लेखाकार सुशील चंद्र श्रीवास्तव का तबादला होने से हलचल मची है। इनसे कभी लेखाकार का काम ही नहीं लिया गया, बल्कि ये नजारत का काम संभाल रहे थे। इन्हें घाटमपुर ब्लॉक में तैनाती की गई है। इनके स्थान पर राजकुमार लेखाकार विकास खंड ककवन से हटाकर जिला विकास कार्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बृजेश कुमार को बिधनू ब्लॉक से ककवन, देंवेंद्र कुमार को चौबेपुर से बिल्हौर, देंवेंद्र कुमार को कल्याणपुर से चौबेपुर, अजय मिश्रा को भीतरगांव से सरसौल ब्लाक, अजहरुद्दीन को पतारा से बिधनू, अभिषेक गुप्ता को चौबेपुर से जिला ग्राम विकास अभिकरण कानपुर नगर में, ऋषभ शर्मा को घाटमपुर, संबद्ध जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कानपुर नगर से हटाकर भीतरगांव ब्लाक में तैनाती दी गई है। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि लंबे समय से एक ही ब्लॉक में लेखाकार तैनात थे और कई ब्लॉकों में दो-दो लेखाकार तैनात थे। लेखाकारों की समस्याओं को देखते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।