फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, स्कूल प्रबंधन पर सड़क बंद करने का आरोप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 09:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एक तरफ की सड़क को बंद किए जाने के कारण डंपर विपरीत दिशा से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवशील धाम चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना स्थल के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह से बंद कर रखा गया है, जिसके कारण वाहनों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक या विपरीत दिशा का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



इसी के चलते विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने वहां से गुजर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें