Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र में पंडित उपवन के पास एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं और कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।
कानपुर में कैंट थाना क्षेत्र के पंडित उपवन के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। इसमें तीन लोगों को मामूली रूप से चोट आई है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। माल रोड निवासी वैभव महेश्वरी, उनकी पत्नी सौम्या, बेटा संभव के साथ किसी काम से सिविल लाइंस तक गए थे।
विज्ञापन
वह देर रात कार से फूलबाग से पंडित होटल की तरफ आ रहे थे। तभी एक बाइक सवार को बचाने में होटल के पास कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे तीनों लोगों को मामूली रूप से चोट आई। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है।