विपरीत दिशा में आ रहे लोडर ने मार दी टक्कर
उन्होंने बताया कि गोविंदपुरी पुल पर वह और पत्नी सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रानी ने बताया कि बेटी वर्षा को बुला लिया था। करीब 11:30 बजे वह सब्जी का ठेला लेकर गोविंदपुरी पुल से घर की ओर जा रही थी। बेटी वर्षा ठेले पर बैठी थी। चावल चौराहे की ओर से विपरीत दिशा में आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी।
चालक मौके से भाग निकला
इसके बाद बेटी वर्षा और उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। उनकी आंखों के सामने बेटी की मौत हो गई और इसके बाद वह बेहोश हो गई। देर रात होश आने पर वह अस्पताल में भर्ती थीं। बेटी कक्षा पांच की छात्रा थी। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंचे, तो बच्ची की माैत हो चुकी थी।
चालक की तलाश में जुटी हैं टीमें
शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पति अरविंद की तहरीर पर लोडर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो टीमों को लगाकर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच कर मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।