फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: जाजमऊ में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, दर्शन को निकले थे दंपती

Sat, 06 Jun 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे सीताराम नगर निवासी दंपती  की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक दंपती की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। घटना सोलंकी धर्मकांटा के पास की है, जहां स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे पति-पत्नी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटना में सीताराम नगर अहिरवां निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा (62) और उनकी पत्नी आशा शर्मा (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

">http://




पुलिस ने चलक को हिरासत में लिया

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें