पुलिस ने परिजनों को मात्र 250 रुपये दिखाया
बताया कि वह दोनों अभी जीटी रोड पर हैलट नहरिया के दूसरे गेट के माने पहुंचे थे कि गोल चौराहे से गुमटी की और जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में दोनों को रौंदता भाग निकला। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तो कोहराम मच गया। चचेरे भाई का आरोप है कि माल खरीदने जाते समय शिवम के पास 15 से 20 हजार रूपये रखे थे, लेकिन पुलिस ने परिजनों को मात्र 250 रुपये दिखाया है।
दो माह पहले ही शुरू किया था काम
परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले ही शिवम में मामा के साथ बेकरी का काम शुरू किया था। काम भी काफी अच्छा चल रहा था, उन्होंने कहा था कि जितनी मेहनत उन्हें परिवार चलाने के लिए बीते वर्षों में करनी पड़ी है। वह अपने भाइयों को अब काम सिखाकर मजबूत करेंगे।।