तोड़कर अंदर फंसे बच्चों काे बचाया
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया घटनास्थल में ही पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी प्रियंका घायल हो गई। बेटी कस्बा साढ़ में प्रतियोगिता की कोचिंग पढ़ने जा रही थी। बस हादसे की जानकारी मिलते ही गोपालपुर, मनियापुर, साढ़, दौलतपुर, करचुलीपुर सहित आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन बस के शीशा तोड़कर अंदर फंसे बच्चों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
दोनों के शव रखकर लगाया जाम
हादसे में एक छात्रा गंभीर जख्मी है, जिसे भीतरगांव सीएचसी में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक पिता-पुत्र के गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बता दें कि साढ़ के गोपालपुर के पास स्कूली बस पानीभरी खंती में पलटने के बाद युवकों ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकालने में अपनी जान लगा दी। घटनास्थल में आधी बस पानी में डूब गई। बस में तकरीबन 40 से अधिक छोटे बड़े छात्र-छात्राएं सवार थे।
तीन दर्जन से अधिक बच्चों को बचाया
घटना के बाद पानी में बस भर गया। अंदर फंसे बच्चों में चीख पुकार मच गई। दस मिनट के अंदर दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खंती में कूदकर पानी के अंदर आनन फानन बस के शीशा तोड़कर बच्चों को निकलना शुरू किया एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। अगर तत्काल रेस्क्यू के लिए ग्रामीण न जुटते तो हादसा एक भयानक रूप ले सकता था। बताया जाता है कि डग्गामार बस भी गोपालपुर गांव की ही है।