पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी
टक्कर से ऋषभ उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो पत्नी प्रीति समेत परिवार में चीख पुकार मच गई।