सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है टीम
परिजनों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों नाबालिग थे। पुलिस उनकी बाइक थाने ले गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वृद्धा के पैर, हाथ व चेहरे पर दस से ज्यादा चोटें आई हैं। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। चालक नाबालिग बताए जा रहा हैं। एक टीम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
पूर्व में भी नाबालिगों की गलती ले चुकी जान
- 11 मई 2023 को विष्णुपुरी में कार सीख रहे कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ई-रिक्शे में टक्कर मारी इससे मकड़ीखेड़ा के विनोद की बेटी कल्पना की मौत हो गई थी।
- 27 अक्तूबर 2023 को गंगाबैराज में मैगी पॉइंट पर सर्जन डॉक्टर के नाबालिग बेटे ने कार दौड़ाई जिसमें रामनिहालपुरवा के सागर की मौत व आशीष घायल हुआ था।
- 17 फरवरी 2024 को बिठूर से गंगाबैराज मार्ग पर नाबालिग कार चालक ने गुजरात अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी निकेत तलाटी को कुचल दिया था।
- 2 अगस्त 2024 को साकेत नगर टेलीफोन एक्सीचेंज के पास नाबालिग कार चालक ने 120 की रफ्तार में महिला भावना को रौंदा बेटी मेधावी घायल हुई थी।
- 26 दिसंबर 2024 को फजलगंज के दर्शनपुरवा में नाबालिग कार चालक ने सरोजनी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव को रौंद दिया था।
- 16 अगस्त 2025 को चकेरी के केडीए कालोनी में 100 की रफ्तार में नाबालिग नगर निगम की सफाईकर्मी महिला गुड्डन को समेटते ले गया, मौत।
- 27 सितंबर 2025 को गुजैनी के मेहरबान सिंह पुरवा में नाबालिग बाइक सवारों ने 80 की स्पीड में बाइक दौड़ाई, वृद्धा कुसुमा देवी की टक्कर से जान चली गई थी।