फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: भौंती हाईवे पर मिनी बस पलटी, ओवरटेक करने में हुआ हादसा, कई अधिवक्ता घायल…अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Feb 2025 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भौंती हाईवे पर कार को ओवरटेक करने में अधिवक्ताओं से भरी बस पलट गई। हादसे में कई अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भौंती हाईवे परकार को ओवरटेक करने में अधिवक्ताओं से भरी मिनी बस पलट गई। हादसे में कई अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल करवाया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ताओं को विजयनगर से माती कोर्ट लेकर जा रही स्टॉफ मिनी बस भौंती हाईवे पर गौशाला के सामने अंडरपास के ऊपर पलट गई। हादसा एक कार को ओवरटेक करने में हुआ, जिसमें बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं में मच गई थी चीख पुकार
वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राम ने बताया कि बस में लगभग 35 अधिवक्ता सवार थे। बस पलटते ही अधिवक्ताओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ताओं को एंबुलेंस के जरिए निजी हॉस्पिटलों में भर्ती कराया। जिन्हें हल्की-फुल्की चोट आई थी, वो दूसरे वाहनों से घर को लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें