Kanpur News: भौंती हाईवे पर कार को ओवरटेक करने में अधिवक्ताओं से भरी बस पलट गई। हादसे में कई अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भौंती हाईवे परकार को ओवरटेक करने में अधिवक्ताओं से भरी मिनी बस पलट गई। हादसे में कई अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल करवाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ताओं को विजयनगर से माती कोर्ट लेकर जा रही स्टॉफ मिनी बस भौंती हाईवे पर गौशाला के सामने अंडरपास के ऊपर पलट गई। हादसा एक कार को ओवरटेक करने में हुआ, जिसमें बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
अधिवक्ताओं में मच गई थी चीख पुकार
वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राम ने बताया कि बस में लगभग 35 अधिवक्ता सवार थे। बस पलटते ही अधिवक्ताओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ताओं को एंबुलेंस के जरिए निजी हॉस्पिटलों में भर्ती कराया। जिन्हें हल्की-फुल्की चोट आई थी, वो दूसरे वाहनों से घर को लौट गए।