बड़े भाई के साथ खेल रहा था मासूम अभिनव
- फोटो : amar ujala
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर का मजरा जोशहन खेड़ा में पिकअप की चपेट में आकर तीन वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम अभिनव (3) पुत्र धीरेंद्र निषाद अपने बड़े भाई आयुष (5) और मोहल्ले के एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था।
तभी पिकअप चालक अरुण कुमार पुत्र किशन निषाद बहुत तेज गति से गाड़ी बैक करके मोड़ने लगा, जिससे अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान अभिनव छोटा होने के कारण भाग नहीं पाया और पिकअप की चपेट आ गया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल गया।