फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अलग-अलग इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसे, पांच की मौत…तीन ने नहीं पहना हुआ था हेलमेट

Fri, 15 Nov 2024 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई। मृतकों में चार युवक व एक अधेड़ शामिल है। इनमें तीन की मौत इसलिए हुई कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
kanpur accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिना हेलमेट लगाए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना पांच लोगों पर भारी पड़ गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में हेलमेट न पहनने की वजह से तीन युवकों की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक और अधेड़ को राह चलते तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

ब्रेक लगाने से गिरा, इलाज के दौरान मौत
बर्रा आठ कच्ची बस्ती निवासी राजमिस्त्री राकेश का बेटा शुभम (20) ए टू जेड कंपनी में डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम करता था। परिवार में शुभम के अलावा एक छोटा भाई अरमान उर्फ छोटा, बहनें मुस्कान सोना व मां माया है। पिता ने बताया कि दिवाली की रात 10 बजे वह अपनी मां को बाइक से छोड़ने नौबस्ता गया था। वहां से वापस घर आते समय अचानक डिस्कब्रेक लगाने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हाथ, पैर के अलावा हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटे आईं। राहगीरों ने पुलिस की मदद से बेहोशी की हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया।

ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार घिसटता चला गया
वहीं, किसाननगर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने वाले सचेंडी में एफ ब्लॉक सुंदरनगर निवासी विजय कुमार यादव (31) मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सीएनजी पेट्रोल पंप के पास बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह काफी दूर घिसटता चला गया। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छोटे भाई अजय यादव ने बताया कि विजय की 28 फरवरी को आरती से शादी हुई थी।

अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, सिर पर लगी चोट
मूलरूप से अहमदपुर नदिया ककवन निवासी अभिषेक कठेरिया (26) पनकी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और पेंटिंग का काम करता था। पिता श्याम बाबू कठेरिया ने बताया कि बेटा बुधवार दोपहर घर आया था। करीब चार बजे वह बाइक से पनकी निकल गया। पनकी पावर हाउस के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह काफी दूर तक सड़क पर रगड़ खाता चला गया। चूंकि हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए सिर पर चोट जानलेवा साबित हो गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पिता के अनुसार पत्नी से विवाद होने के कारण उससे अलग रहती थी।

पैदल जा रहे दो लोगों को वाहनों ने कुचला
पनकी में नई बस्ती सुजातगंज रेलबाजार निवासी मोहम्मद नदीम (25) किसी काम से सुबह पनकी गया था। वहां एक तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल नदीम को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के अबूबकरपुर के रहने वाले दयाराम (56) की पत्नी कुसुमलता, चार बेटों व बहन सारिका के साथ गुजैनी क्षेत्र में रहती हैं। बेटे मनीष ने बताया कि 11 नवंबर को पिता दयाराम प्रयागराज से भतीजे ईशू की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर आए थे। गुरुवार सुबह तात्याटोपेनगर गुजैनी हाईवे पर टहल रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उल्टी दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
सरसौल कस्बे में ओवरब्रिज पर गुरुवार दोपहर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घंटाघर निवासी आशीष वर्मा घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, महाराजपुर के पतारी नागापुर निवासी पिकअप सेवालाल को हिरासत में ले लिया। हादसे के वक्त सेवालाल पिकअप में वाहन स्वामी सोनू का धान लेकर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें