फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: सड़क हादसों में चार की मौत, फ्लाईओवर पर डंपर से भिड़ा लोडर, खाई में गिरी मिस्त्रियों की कार

Wed, 09 Oct 2024 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता में फ्लाईओवर पर खड़े डंपर से लोडर भिड़ गया। हादसे में दो की मौत हो गई, पुलिस ने कटर से केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला। वहीं, मल्लावां कस्बे में पूर्व विधायक के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर की मरम्मत कर वापस घर जा रहे मिस्त्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें सवार दोनों मिस्त्रियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लखनऊ से होर्डिंग लादकर बांदा जा रहा लोडर यशोदानगर के सैनिक ढाबे के पास मंगलवार सुबह हाईवे के किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। इसमें दो लोग केबिन में फंस गए। कटर से केबिन काटकर दोनों को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सीतापुर के बीहर बारन गांव निवासी मंजीत (25) लखनऊ के टीपीनगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाते थे। मंंगलवार को वह लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित एडवरटाइजिंग एजेंसी के कर्मचारी अयोध्या के बड़ा गांव निवासी मोहम्मद शाकिब (28) के साथ होर्डिंग बैनर लेकर लोडर से बांदा जा रहे थे।
सैनिक ढाबे के पास हाईवे के किनारे खड़े डंपर में पीछे से लोडर जा भिड़ा। इसमें मंजीत और शाकिब केबिन में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हाईवे पर लग गया जाम
हादसे के बाद रामादेवी से नौबस्ता जाने वाली लेन पर जाम लग गया। इस बीच गाड़ियों को काफी देरतक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ना पड़ा। नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रेन से खिंचवाकर लोडर और डंपर को सड़क किनारे कराया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

खाई में गिरी मिस्त्रियों की कार
हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में पूर्व विधायक के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर की मरम्मत कर वापस घर जा रहे मिस्त्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। रात भर कार खाई में पड़ी रही। मंगलवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार निकलवाई, लेकिन तब तक इसमें सवार दोनों मिस्त्रियों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है।

ट्रैक्टरों की मरम्मत कर वापस कानपुर जा रहे थे
कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डन निवासी रमेश (55) कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के बरेंदा निवासी अपने दोस्त गोविंद (65) के साथ मिलकर ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाते थे। सोमवार को वह पूर्व विधायक सतीश वर्मा के सुनासी स्थित ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टरों की मरम्मत करने आए थे। रात लगभग आठ बजे वह दोनों अपनी कार से वापस घर जाने के लिए निकले थे।

कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी
रास्ते में मल्लावां राधौपुर मार्ग पर माहिमपुर गांव के पास बिना संकोतक मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पानी में कार गिरने की जानकारी रात में किसी को नहीं हुई। मंगलवार सुबह निकले ग्रामीणों ने खाई में कार पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे रमेश और गोविंद को निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद जेसीबी से कार निकलवाई गई। गोविंद की रिश्तेदारी घटनास्थल के पास स्थित माहिमपुर गांव में है। यहां के ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खतरनाक मोड़ पर नहीं लगा कोई संकेतक
मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर माह होती है। इस बैठक में वादे और दावे तो कई होते हैं, लेकिन यह दावे जमीन पर नहीं उतर पाते। जहां घटना हुई है वहां खतरनाक मोड़ है। मेहंदीघाट जाने के लिए अधिकांश लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खतरनाक मोड़ पर भी कोई संकेतक नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें